Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


भागवत कथा कलिकाल के मनुष्य मात्र के लिए संसार से तारण का मुक्ति पथ बनी हुई है: श्री हरि वर्षा कौशल जी महाराज

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at September 17, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , पितृपक्ष के पावन उपलक्ष्य में श्री जी रसिक बिहारी सेवा संकीर्तन के तत्वावधान में श्री राधा कृष्ण मन्दिर, मेन बाजार, के पावन प्रांगण में सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा के दूसरे दिन मुख्य अतिथि संदीप तायल और मीनाक्षी गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। तत्पश्चात कथा करते हुए वृन्दावन से पधारी भागवत रसिक परम श्रद्धेय देवी श्री हरि वर्षा कौशल जी महाराज ने कहा कि संसार के लोगों को कृष्ण चरणों की भक्ति का भाव दिलाने के लिए महर्षि वेदव्यास ने भागवत जी की रचना की और शुकदेव जी ने परीक्षित की मुक्ति के लिए भागवत जी को सुनाया तभी से भागवत कथा कलिकाल के मनुष्य मात्र के लिए संसार से तारण का मुक्ति पथ बनी हुई है। इस कलियुग में तपस्या और हठयोग मनुष्य मात्र के लिए अत्यंत कठिन हैं सिर्फ कृष्ण नाम  एवं राधा नाम जपते जपते भी मानव संसार सागर से पार हो सकता है। इससे पूर्व प्रसिद्ध भजन गायक हरीश चुघ ने ‘राधा रानी से मिलना बड़ा जरूरी श्यामा प्यारी से मिलना बड़ा जरूरी’ भजन सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर मजबूर कर दिया। तेजपाल, सुरति, विक्की, पुन्नू राम बांगा, मोहित भारद्वाज, सीमा, ऋतु, जमना देवी, पूजा, मन्नी, प्रिन्स आदि उपस्थित थे।

Comments