विधायक महिपाल ढांडा के एल्डिको कार्यालय पर हवन करके मनाया पीएम मोदी का जन्म दिन
-देश का लंबे समय तक मार्गदर्शन करेंगे पीएम मोदी जी: हरपाल ढांडा
BOL PANIPAT , 17 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान सम्मान पूरे विश्व भर में बढ़ाया है। पूरा विश्व आज मोदी के नेतृत्व को स्वीकार कर चुका है और भारत की आवाज आज सभी अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर ध्यान से सुनी जाती है। यह सब मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व के कारण संभव हो पाया है। वे विचार पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा के बड़े भाई एवं समाजसेवी हरपाल ढांडा ने शनिवार को एल्डिको स्थित आवास एवं कार्यालय पर प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। इस मौके पर भाजपा नेता हरपाल ढांडा व ग्रामीण हलके के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ में आहुति डालकर मोदी जी की लंबी आयु की कामना की। वहीं हरपाल ढांडा ने कहा आज भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की और बढ़ रहा है। भारत तरक्की के नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है। हरपाल ढांडा ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन की बधाई एवं शुभ कामनाएं दी। उन्होंने कहा की देश के चहुंमुखी विकास व भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिये देश को लम्बे समय तक मोदी जी के नेतृत्व की जरूरत है। वहीं मेयर अवनीत कौर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करके मोदी जह के जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर विधायक महीपाल ढांडा के भाई बिट्टू ढांडा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिंझौल, पार्षद शिवकुमार शर्मा, पवन गोगलिया, अनिल बजाज, अतर सिंह रावल, संजीव दहिया, अश्वनी ढींगरा, मंजीत कौर,पवन राणा, पार्षद पति सुरेंद्र परुथी, दिनेश सैनी, योगेश डावर, पार्षद शकुन्तला गर्ग विनीत गर्ग सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments