बीजेपी युवा मोर्चा ने चलाया पानीपत में सदस्यता अभियान
जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा पानीपत बलविंद्र सिंह आर्य जी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का दामन पार्टी की सेवा करने की ली शपथ
BOL PANIPAT : रेस्ट हाऊस जी. टी रोड पानीपत में सदस्यता अभियान के निमित युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा जी के आवाह्न पर व पानीपत युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बलविंद्र सिंह आर्य के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी व देश सेवा की ली शपथ
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जी ने अमित, परवीन, मनोज साहिल ,अजय ,गौतम, युवराज, सुमित, मोनू, अर्जुन सूरज ,इंदर ,सत्यम, नीरज ,अक्षय शेरावत ,अनिकेत रितिक ,रोशन, प्रिंस, आकाश, सुमित ,पंकज, अरुण गौतम, पंकज ,योगेश ,सुजीत सैयद, ऋतिक ,विवेक सहित सैकड़ों युवाओं का स्वागत किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्यरत हैं 2014 के बाद बिना खर्ची और पर्ची के योग्य युवाओं को रोजगार मिला है और खेल जगत में देश के अनमोल रत्न देश के खिलाडियों को उचित सम्मान मिला है और शहीदों के सम्मान में युवा है मैदान में नारा देते हुए पूर्व की सरकार में जिन महान विभूतियों शहीदों को भुला दिया गया उनको श्रदांजली देने कार्य व उनकी शहीदी स्थल पर जाकर उनकी मिट्टी सर माथे लगाई और उनके बलिदान को याद किया और नमन किया देश शहीदों की शहादत को कभी भुला नहीं जा सकता व उनको कोटि कोटि नमन किया उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने किया जिला अध्यक्ष ने सभी युवाओं का स्वागत किया और शुभकमनाएं दी।
इस अभियान में मुख्य अतिथि डिप्टी मेयर रविंद्र फुले रहे उन्होंने सभी युवाओं को भारतीय जनता पार्टी के पटका पहनकर पार्टी में स्वागत किया और शुभकामनाएं दी
इस अवसर पर युवा मोर्चा पानीपत टीम से काकू मलिक,मनोज बठला,भूषण,कृष्णा ,श्री चंद सभी देव तुल्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Comments