राज्यसभा सांसद पंवार ने गांव नारा में की सम्मान समारोह में शिरकत
BOL PANIPAT : 18 सितम्बर। राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने रविवार को गांव नारा में सर्व समाज द्वारा स्थानीय दादी सती भवन के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम भाग लिया और ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। इस अवसर पर गांव के बुजुर्ग ताराचंद शर्मा ने राज्यसभा सांसद का पूरे गाँव व सर्व समाज की और से पगड़ी व फूल माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर पंवार ने दादी सती भवन में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव के इस धार्मिक स्थल की आस-पास के क्षेत्र में बहुत ज्यादा मान्यता है जो की हम सबके लिए भी बहुत सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र वासियों की काफ़ी लम्बे समय से इच्छा थी कि दादी सती भवन भव्य रूप से बने।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र वासियों की आस्था की भावना को देखते हुए ही प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले प्लान में दादी सती ट्रस्ट में बीते वर्ष 57 लाख रुपये की राशी दान में देने का कार्य किया था। जिनमें 11 लाख की राशी उस समय बतौर कैबिनेट मंत्री होते हुए उन्होंने भी दादी सती ट्रस्ट में दान दी थी।
कृष्ण लाल पंवार ने ग्रामीणों की मांग पर दादी ट्रस्ट में 5 लाख की रुपये की राशी अपने सांसद निधि कोष से देने की घोषणा की। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा बिजली बिलों की समस्या बताने पर उसी समय टेलीफोन के माध्यम से बिजली मंत्री रणजीत चौटाला को अवगत करवाया,जिसपर बिजली मंत्री ने सबंधित अधिकारियों के साथ जल्द बैठक कर समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हर वर्ग की समस्या के समाधान के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार हर समय प्रयासरत रहती हैं। इस अवसर पर ताराचंद शर्मा, जिले सिंह, इन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच पति धर्म सिंह उर्फ़ धर्मल सिंह,भोपाल खर्ब, दिनेश शर्मा,जय भगवान,वेद पाल माजरा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहें।

Comments