झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू . झपटा गया मोबाइल व पर्स बरामद।
BOL PANIPAT : 18 सितम्बर 2022, सीआईए-वन की टीम ने बरसत रोड़ पर झपटमारी कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को वधावाराम कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपी झपटमारी की अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमन पुत्र कुंदन निवासी भावना चौक देशराज कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया उनकी एक टीम शनिवार की साय गश्त के दौरान जीटी रोड पर बस अड्डे के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि वधावाराम कॉलोनी में संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान अमन पुत्र कुंदन निवासी भावना चौक देशराज कॉलोनी पानीपत के रूप में बताते हुए करीब 20 दिन पहले बरसत रोड पर पैदल जा रहे दो लड़को से दो मोबाइल व पर्स झपटने की वारदात को अजाम देने बारे स्वीकारा। पर्स में 4 हजार रूपए व अन्य कागजात थे। वारदात बारे थाना सैक्टर 13/17 में धर्मेंद्र निवासी सरिया परसपुर हरदोई यूपी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने झपटे गए दोनों मोबाइल में से एक मोबाइल फोन बरसत रोड पर नाले में फेंक दिया व पैसों को खाने पीने में खर्च कर दिया। आरोपी के कब्जे से झपटा गया एक मोबाइल फोन व कागजात सहित पर्स बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी अमन को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना सैक्टर 13/17 में धर्मेंद्र निवासी सरिया परसपुर हरदोई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है
थाना सैक्टर 13/17 में धर्मेंद्र निवासी सरिया परसपुर हरदोई यूपी ने शिकायत देकर बताया था कि वह अपनी बुआ के लड़के मनीष के साथ 30/31 अगस्त की देर साय करीब 11:30 बजे बरसत रोड पर काम देखने के लिए गया हुआ था। वहा पर अज्ञात कुछ लड़के तीन बाइकों पर सवार होकर आए और आते ही दोनों के मोबाइल फोन छीनने के साथ ही उसका पर्स छीन कर ले गए। पर्स में 4 हजार रूपए व जरूरी कागजात थे। धर्मेंद्र की शिकायत पर थाना सैक्टर 13/17 में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ झपटमारी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments