Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


सांसद कृष्णलाल पंवार ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की शिष्टाचार भेंट

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 19, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 19 सितम्बर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने सोमवार को दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उनका कुशलक्षेम पूछा।
राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने कहा कि उपराष्ट्रपति बनने के बाद उनकी यह पहली शिष्टाचार मुलाकात थी। राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने उनके निवास स्थान पर पंहुचने के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का पुष्पगुच्छ देकर और चद्दर औढाकर सम्मान किया। जिस पर उपराष्ट्रपति ने कृष्णलाल पंवार का अभिवादन स्वीकार किया। राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अमूल्य समय देने के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया। कृष्णलाल पंवार ने पूर्ण विश्वास करते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सवैंधनिक मूल्यों और लोकतंत्र की परम्पराओं को सुदृढ बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Comments