मोदी के वोकल फार लोकल के आह्वान को बनाए जन आंदोलन : सलूजा
BOL PANIPAT : पानीपत 25 सितंबर, प्रधानमंत्री मोदी के वोकल फार लोकल के आह्वान को जन आंदोलन बनाए। इस से देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा। ये शब्द भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रदेश प्रमुख गजेंद्र सलूजा ने पानीपत शहरी विधानसभा के बूथ नंबर 150 पर प्रधानमंत्री की मन की बात सुनने के बाद लोगो को संबोधित करते हुए कहे। गजेन्द्र सलूजा ने कहा कि मोटे अनाज के प्रचलन से जल बचेगा व किसान समृद्ध होगा देश की संस्कृति का प्रचार होगी। सलूजा ने कहा कि प्रधान मंत्री का समुद्र के तटीय क्षेत्रों की स्वच्छता का भी हम ध्यान रखे ताकि जलीय जीवन सुरक्षित रहे और जल प्रदूषण न हों। सलूजा ने कहा कि हम शिकायत ही न करे बल्कि सामाजिक स्तर पर समस्याओं का समाधान करे। गजेंद्र सलूजा ने पौधारोपण भी किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर विजय कुकरेजा,देव कुकरेजा , मुकेश गुप्ता व अन्य साथी मौजूद रहे।

Comments