जिला भाजपा ने आयोजित की मोटे अनाज के व्यंजनों की प्रतियोगिता.
BOL PANIPAT : 29 सितम्बर , जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता के हुडा स्थित कार्यालय पर जिला भाजपा की ओर से मोटे अनाज की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे महिलाओ बढ़ चढ़ कर भाग लिया । महिलाएं बाजरे, मक्के, चने, ब समकिए के अनेकों स्वादिष्ट वयंजन बना कर लाई। जिनको चख कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान वीना हुड्डा अतिरिक्त उपायुक्त, डा अलका बंसल व गीता बंसल ने जज के तौर पर घोषणा की। दीपिका सिंगला, के ज्वार से बने व्यंजन को प्रस्तुति में प्रथम स्थान, उर्वशी गोयल के मखाने से बने व्यंजन को द्वितीय व अलका शर्मा के खस्ता कचोरी से बने व्यंजन को तृतीय स्थान, स्वाद मे हिमानी के दलिया को प्रथम, सीमा अग्रवाल कुलचे की द्वितीय, बबली के मक्के की खीर तृतीय, इसी प्रकार पौष्टिकता में अनिता चावला प्रथम, अनुराधा द्वितीया व निशा को तृतीय घोषित किया गया। सभी प्रतिभागियो को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियो को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगी महिलाओं को संबोधित करते हुए ज़िला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने की मोटे अनाज के प्रचलन से देश की विरासत का गौरव बढ़ेगा। भारत में परंपरा गत रुप से मोटे अनाज का प्रयोग होता था। अब पुनः देश के गौरव को बढ़ाने को मोटे अनाज को बढ़ावा दे। डा अर्चना ने कहा की प्रधान मंत्री मोदी देश का गौरव हर क्षेत्र में बढ़ा रहे है। अब उन्होने मोटे अनाज को बढ़ावा देकर भारतीय परंपरा को विश्व में मान बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसलिए मन की बात में देश वासियों का मोटे अनाज को बढ़ाने का आहवान किया। डा अर्चना ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने शार्क सम्मेलन में भी सद्स्य देशों का ध्यान मोटे अनाज की और खींचा । डा अर्चना ने कहा की मोटे अनाज के प्रचलन बढ़ने से देश का किसान समृद्ध होगा। मोटे अनाज के उत्पादन में खर्च कम आता है। यही नहीं भू जल भी बचेगा। डा अर्चना ने कहा आज पोषण के नाम से लोग महंगे महंगे उत्पाद खरीदते है जब की मोटे अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होता है। डा अर्चना ने कहा की हम आज संकल्प ले की मोटे अनाज को बढ़ावा देंगे। अपने अपने घरों में मोटे अनाज के व्यंजन बनायेगे। उन्होने विजेता प्रतिभागियों के बधाई शुभ कामनाएं दी। प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभाने आई जिला की अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने कहा की सरकार मोटे अनाज के उत्पादन बढ़ाने को कृत संकल्पित है। वीना हुड्डा ने कहा की सरकार मक्का की फसल उत्पादन करने पर कृषक को सात हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान करती है। उन्होने आहवान किया की महिलाएँ अपने अपने घर में मोटे अनाज के व्यंजनों की प्राथमिकता दे। प्रतिभागियों में मुख्य रूप से मंजू नारायण, प्रकाश गुप्ता,मीना राणा, उर्वशी गोयल,कमला,धनपति, गिन्नी चंदीवाल, बृज बाला, भारती, दीपिकासिंगला,हिमानी,शीला,निशा,सृष्टि,ममता,मधु दमानी , अनिता चावला,भारती,निधि,अनुराधा, सीमा अग्रवाल, सपना सिंघल, सुमेधा गर्ग, अलका शर्मा, टुपुर शर्मा, व सीमा धमीजा शामिल रही।

Comments