Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


पति गया था राजस्थान पीर के दर्शन करने.पत्नी देवर के घर सो गई 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 30, 2022 Tags: , , , , ,

घर से इन्वर्टर बैटरी सहित अन्य सामान चोरी 

BOL PANIPAT : मतलौडा 30 सितम्बर (कविता) , स्थानीय मतलौडा की गांधी बस्ती में चोरो ने घर से इन्वर्टर। बैटरी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। शहनाज पत्नी शौकीन ने मतलौडा पुलिस को दी शिकायत में बताया की उसका पति सफीदों में वेल्डिंग का काम करता है। गुरुवार को उसका पति राजस्थान में पीर के दर्शन करने गया था। और रात को वह अपने 3 वर्षीय बेटे के साथ अपने देवर के घर पर जाकर सो गई। सुबह घर पहुंची तो घर के दरवाजे की कुण्डी टूटी हुई थी और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो चोर घी से एक इन्वर्टर ,बैटरी पति -पत्नी की 2 सोने की अंगूठी व चांदी की पाजेब चोरी मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।  

Comments