Wednesday, October 28, 2026
Newspaper and Magzine


महिलाओं के लिए जीवन धारा है हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना: उपायुक्त  

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 4, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 4 अक्तूबर। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य को लेकर राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना भी उन योजनाओं में शुमार है जिनके माध्यम से महिलाएं अपनी जीवन शैली को बेहतर बना सकती हैं। यह योजना महिलाओं के लिए जीवन धारा है।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रदान किए गए ऋण का समय पर  भुगतान करने पर 3 वर्ष तक 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान राशि हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा दी जाएगी। इस ऋण के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं अपना खुद का रोजगार स्थापित कर सकती हैं।
उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा मातृशक्ति उधमिता योजना के माध्यम से महिलाएं आर्थिक सहायता से लेकर रोजगार स्थापित कर सकती हंै। यह  ऐसी योजना है जिसके साथ जुडकऱ महिलाए स्वरोजगार स्थापित कर सकती हैं। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत स्वरोजगार स्थापित करने के लिए महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना के अंतर्गत परिवार पहचान पत्र के माध्यम से महिलाएं को 3 लाख रुपये तक का ऋण पाकर उद्यमिता स्थापित कर सकती हैं। इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को प्रदान किया जाता है जिनकी पारिवारिक आय 5 लाख रुपये वार्षिक या फिर इससे कम हो।
उपायुक्त ने बताया कि इसके लिए आवेदन करने वाली महिल पहले से लिए गए ऋण में डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। ऋण के लिए आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन के पास आधार काडर्, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, रिहायसी प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, प्रशिक्षण सर्टिफिकेट, अनुभव प्रमाण पत्र आदि होना चाहिए।
हरियाणा महिला विकास निगम की जिला प्रबंधक श्रीमती रोहिता ने बताया कि इस योजना के तहत डेरिंग उद्योग विभाग की सूची में शामिल नकारात्मक गतिविधियों तथा केवि आइबी को छोडकऱ अन्य गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन गतिविधियों में यातायात वाहन के साधन ई-रिक्शा, ऑटो टैक्सी, छोटा सामान डोहने के साधन, थ्री व्हीलर शामिल हैं।
श्रीमती रोहिता ने बताया कि सामाजिक व व्यक्तिगत सेवा गतिविधियों के तहत सैलून, ब्यूटीपार्लर, टेलरिंग बुटिक, फोटोकॉपी की दुकान, आचार बनाना, बैग बनाना ओर हलवाई की दुकान बनाना शामिल है।

Comments