Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर उपायुक्त ने जिलावासियों को दी शुभकामनाएं

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 6, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT, 6 अक्तूबर। उपायुक्त सुशील सारवान ने जिलावासियों को महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश में समय-समय पर अनेक महापुरुषों ने जन्म लेकर मानव जाति का मार्गदर्शन किया है। कवि महर्षि वाल्मीकि भी ऐसे ही महापुरुष थे, जिनके सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने पवित्र रामायण की रचना कर पूरी मानव जाति के कल्याण हेतु धर्म का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं की शिक्षाएं पूरे मानव समाज की धरोहर हैं।    
      आज समाज को महापुरुषों की शिक्षा का अनुसरण करना चाहिए। मनुष्य कभी ऐसे चौराहे पर खड़ा हो जाता है, जहां से जीवन की दिशा नहीं मिलती। लेकिन पग-पग पर आने वाली बाधाओं का हल महापुरुषों के जीवन से मिल जाता है। उन्होंने कहा कि हमें आदिकाल से चली आ रही मान्यताओं को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना होगा।
    उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि सनातन धर्म के प्रमुख ऋषियों में से एक है और हिंदू धर्म का प्रमुख महाकाव्य रामायण की रचना इनके द्वारा ही की गयी थी। उनका जन्म हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार आश्विन महीने की पूर्णिमा को हुआ था। हर साल आश्विन महीने की पूर्णिमा के दौरान, देश के विभिन्न हिस्सों में कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Comments