Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


लोक संपर्क विभाग की भजन मंडली ने लोकगीतों के माध्यम से दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 27, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 27 अप्रैल। सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल के निर्देशानुसार तथा उपायुक्त वीरेन्द्र दहिया के मार्गदर्शन में जिला में विभागीय भजन मंडली ने डाहर, जौंधनकला आदि गावों में बच्चों, महिलाओं व पुरुषों को लोक गीतों के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कुलदीप सिंह बांगड़ ने बताया कि विभागीय भजन मंडली द्वारा सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लोकगीतों के माध्यम से समय-समय पर विस्तार से दी जाती है। उन्होंने बताया कि भजन मंडली द्वारा लोकगीतों व भजनों के माध्यम से बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना, कौशल रोजगार  योजना, आयुष्मान कार्ड, सूक्ष्म सिचांई, महिला समृद्धि, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, सौर ऊर्जा, चिरायु कार्ड, बागवानी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि सहित अनेक आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है।

Comments