‘As You Like It’ as a Romantic Comedy OR John Donne: as a Love Poet पर Presentation प्रतियोगिता का आयोजन
BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में B.A. (Eng Hons.) 1st Year के विद्यार्थियों के लिए Shakespeare’s ‘As You Like It’ as a Romantic Comedy OR John Donne: as a Love Poet पर एक Presentation प्रतियोगिता का आयोजन प्रो. रेखा शर्मा और प्रो. मंजली द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में 12 बच्चों ने अपनी Presentation दी। इस दौरान प्रतियोगिता में प्राची प्रथम, सिमरन द्वितीय और खुशबू तृतीय स्थान पर रहे।
प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को बधाई दी और यह भी कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है जिसमें निरंतर भाग लेने से हमारी प्रतिभा में निखार आता है। अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. मधु शर्मा ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में आत्म-विश्वास बढ़ता है। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग से डॉ. नीलम दहिया, डॉ. निधि मल्होत्रा और डॉ. विनय वाधवा आदि भी मौजूद रहे।

Comments