जी.डी.गोयंका में तीज के उपलक्ष्य में की मेहंदी प्रतियोगिता
BOL PANIPAT : जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में तीज के उपलक्ष्य पर उत्सव का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों ने अलग-अलग गतिविधियों से सबके मन को मोहा । प्री-नर्सरी व नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों ने जोश व उत्साह से अपनी छवि प्रस्तुत की । सभी सदनों के बच्चों ने नृत्य से अपनी-अपनी प्रस्तुति दे सबको मंत्र्मुग्द किया । कक्षा ग्यारहवीं के छात्र रूद्र ने तीज के बारे में बताया । छात्राओ ने मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी-अपनी प्रतिभा को हाथों पर उकेरा ।
विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने तीज त्यौहार की सबको शुभकामनाएं दी । प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने सभी को तीज की बधाई देते हुए तीज त्यौहार के महत्व को बताया कि हम इसे क्यों व कैसे मनाते हैं । उन्होंने कहा कि इन त्योहारों को मनाने से हमारी सभ्यता व संस्कृति, परंपराएं भावी पीढ़ी के बच्चे जान पाए इसलिए इनका आयोजन किया जाता है । इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, बलराम शर्मा, शिक्षक गण व विद्यार्थी गण मौजूद रहे ।

Comments