अंकिता ने कविता लेखन में व पेंटिंग में रजनी ने पाया प्रथम स्थान
BOL PANIPAT : मतलौडा 13 अक्टूबर (कविता)। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में नेहरू युवा केन्द्र पानीपत की ओर आयोजित जिला युवा उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं में राजकीय महिला महाविद्यालय मतलौडा की छात्रा अंकिता ने कविता लेखन व पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पेंटिंग प्रतियोगिता में रजनी ने प्रथम स्थान, अमृता द्वितीय तथा अंजू तृतीय स्थान प्राप्त करके प्रतियोगिता के तीनों पुरस्कारों पर कब्जा किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरियाणवी ग्रुप डांस में भी छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विजेता छात्राएं राज्य स्तर पर चंडीगढ़ में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी और महाविद्यालय तथा पानीपत जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।।
इस सफलता के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संदीप कंदवाल ने महाविद्यालय में पहुंचने पर छात्राओं का स्वागत किया। इंचार्ज प्रो मंजू शर्मा और प्रो प्रियंका को बधाई दी। साथ ही आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ राम निवास, डॉ पार्थ सारथी, डॉ मुनीराम, डॉ विनय, डॉ उमेश तथा स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Comments