चाकू के बल पर मोबाइल व नगदी छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी काबू.
छीने गए दो मोबाइल फोन, 700 रूपए व वारदात में प्रयोग की बेल्ट व बाइक बरामद
BOL PANIPAT : 14 अक्तूबर 2022, दशहरे की शाम सैक्टर 13/17 में पावर हाउस के पास पैदल घर जा रहे तीन युवकों से मारपीट कर चाकू की नोक पर मोबाइल फोन व नगदी छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को थाना सैक्टर 13/17 पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियो की पहचान अक्षय निवासी हनुमान कॉलोनी, दिलजान व शाहरूखान निवासी बलेडा घरोंडा करनाल हाल भैसवाल मोड़ पानीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को गुप्त सूचना पर दंबिस देकर भैसवाल चौक के पास से गिरफ्तार किया।
थाना सैक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया धर्मेंद्र पुत्र केशव ने थाना सैक्टर 13/17 में शिकायत देकर बताया था की वह मूल रूप से दुर्गागढ़ी लखीमपुर का रहने वाला है और पिछले कई सालो से नूरवाला में रह रहा है। 5 अक्तूबर को वह अपने साथी अंकित व अमर के साथ सैक्टर 13/17 में दशहरा मेला देखने के लिए आया हुआ था। दशहरा देखकर साय करीब 10:30 बजे वह तीनों वापिस नूरवाला घर जा रहे थे। रास्ते में जब पावर हाउस के पास पहुंचे तो तीन अज्ञात लड़के एक बाइक पर सवार होकर आए और बाइक अड़ाकर उसने मारपीट करने लगे। आरोपी बेल्ट से मारपीट कर चाकू की नोक पर उनसे दो मोबाइल फोन व 2600 रूपए छीनकर ले गए। धर्मेंद्र की शिकायत पर झपटमारी की विभिन्न धाराओं के तहत थाना सैक्टर 13/17 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रसास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों आरोपियों ने शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने लूटी गई राशि में से कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए, पुलिस टीम ने बचे 700 रूपए व छीने गए दो मोबाइल फोन, वारदात में प्रयोग की बेल्ट व बाइक आरोपियों के कब्जे से बरामद कर तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments