एस डी पीजी कॉलेज पानीपत में आयोजित दो दिवसीय ‘दीप उत्सव-2022’का रंगारंग समापन
परम्परागत परिधान प्रतियोगिता, रंगोली,दीया और कैंडल मेकिंग, थाली सजाना, और बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन
बेस्ट बेकरी प्रोडक्ट्स को बनाकर और बेचकर छात्राओं ने कमाया लाभ के साथ आत्म-विश्वास
BOL PANIPAT : 21 अक्टूबर 2022, पानीपत. एसडी पीजी कॉलेज पानीपतमें दीपावली का पर्व पूरेउत्साह और पारंपरिक तरीके से मनायागया. दोदिन चले कार्यक्रम में ‘दीप उत्सव-2022’का आयोजन किया गया जिसमे रंगोली प्रतियोगिता, दीया और कैंडल मेकिंग प्रतियोगिता, थाली सजाना प्रतियोगिता, बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट प्रतियोगिता और बेस्ट एथनिक वियर कांटेस्ट में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. कार्यक्रम का थीम ‘रोशनियों का त्यौहार दिवाली: अपना हुनर दिखाए’ रहा. समापन समारोह का विधिवत उदघाटन एसडी कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने किया. उनके साथ बतौर विशिष्ट मेहमान तुलसी सिंगला जनरल सेक्रेटरी, मनोज सिंगला उप-प्रधानऔर विकुल बिंदल कोषाध्यक्ष ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने मेहमानों का स्वागत पुष्प रोपित पौधे भेंट कर किया.कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को मुमेंटोऔर सर्टिफिकेट्स दिए गए और सभी को मिठाईखिलाईगई. मंच संचालन डॉ मोनिका खुराना और डॉ दीपा वर्मा ने किया. आज के कार्यक्रम की मुख्य विशेषता डॉ तन्नू मेहता की अगुआई में छात्राओं द्वारा ख़ुद तैयार किये गए पैन केक्स,बिस्कुट, जलजीरा, म़ोमोजआदि जैसे स्वादिष्ट पकवान रहे जिन्हें विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने नकद राशि देकर ख़रीदा और इनके स्वाद का भरपूरलुत्फ़ लिया. सारे अर्जित लाभ को छात्राओं के मध्य ही बाँट दिया गया जिससे उनके हौंसले और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई.
बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट के माध्यम से सेल्फी पॉइंट का निर्माण मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा जहाँ सेल्फी खिंचवाने के लिए छात्र-छात्राओं की होड़ लगी रही.बेस्ट एथनिक वियर कांटेस्ट में लगभग 40 छात्राओं ने भाग लिया और पंजाबी, हरियाणवी और अन्य भारतीय गीतों पर जमकर नृत्य किया और देश की अनेकता में एकता के भाव को सार्थक किया. भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी नृत्यों को दर्शकों ने जमकर सराहा और खचाखच भरे हाल को भाव विभोर कर दिया.
पवन गोयल एसडी पीजी कॉलेज प्रधान ने कहा की प्रत्येक समाज त्यौहारोंके माध्यम से अपनी खुशी प्रकट करता है.दीपावली का ध्यान आते ही मन-मयूर नाच उठता है. यह त्यौहार दीपों का पर्व होने से हम सभी का मन आलोकित करता है. इस त्यौहार को कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाया जाता है. अमावस्या की अंधेरी रातजगमग असंख्य दीपों से जगमगाने लगती है. ऐसा मानते हैं की जब भगवान श्रीराम 14वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे तब इस खुशी में ही अयोध्यावासियों ने दीये जलाकर उनका स्वागत किया था.श्रीकृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध भी इसी दिन किया था. यह दिन भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस भी है. इन सभी कारणों से दीपावली हमारे लिए अत्यंतमहत्वपूर्ण है.
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि यह त्यौहार प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खुशियाँ लेकर आये ऐसी उनकी कामना है. दीपावली का त्यौहार हम सभी में जीवन जीने का उत्साह प्रदान करता है. उन्होनें पर्यावरण को बचाने हेतु पटाखे न चलाने की सभी से अपीलकी. उन्होनें कहा की इस पावन त्यौहार पर हमें प्रण लेना चाहिए की हम हर प्रकार की बुराईयों से लड़ेंगे और इस दीपावली को पर्यावरण का ध्यान रख कर मनाएंगे.
रंगोली प्रतियोगिता कि जूरी में प्रो गीता प्रुथी, प्रो इंदु पुनिया और प्रो तन्नू मेहता शामिल रहे और रंगोली प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-
प्रथम हिमानी और ऋतिक
द्वितीय गायत्री और सीमा
तृतीय प्रियंका और निशा
दीयाऔर कैंडल बनाना प्रतियोगिताको डॉ संतोष कुमारी, प्रो सविता और प्रो भारती गुप्ता ने परखा और इसके परिणाम यह रहे-
प्रथम सिमरन
द्वितीय नेहा
तृतीय दिव्या
थाली सजाना प्रतियोगिता के निर्णायकडॉ संगीता गुप्ता, प्रो परवीन कुमारी और डॉ प्रियंका चांदना रहे. इसका परिणाम यह रहा-
प्रथम प्रीती बीए-तृतीय
द्वितीय अन्नू बीकॉम-द्वितीय
तृतीय शिवानी बीकॉम-प्रथम
बेस्ट आउटऑफ़ वेस्ट प्रतियोगिता केनिर्णायक मंडल में प्रो सुषमा, डॉ सुशीला बेनीवाल और प्रो दीपिका अरोड़ा शामिल रहे. इसकापरिणाम यह रहा-
प्रथम मानसी बीसीए-प्रथम
द्वितीय उदित और अमित बीएससी-प्रथम
तृतीय शिवांशी और प्रतिमा बीए-तृतीय
बेस्ट एथनिक वियर कांटेस्ट कापरिणाम यह रहा-
(पुरुष वर्ग)
प्रथम गगन बीए-प्रथम
द्वितीय अभिषेक बीसीए-द्वितीय
तृतीय अमन बीए-प्रथम
(महिलावर्ग)
प्रथम हिमानी एमएससी-प्रथम द्वितीय मानसी बीसीए-प्रथम तृतीय प्रियंका बीएससी-द्वितीय
मीनाक्षी, पूजा, अक्षित, विक्की, निशा, अंकिता, हर्षिता, मीना, भारती, सिमरन और नैंसी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गए. इस अवसर पर प्रो गीता प्रुथी, डॉ इंदु बाला, डॉ रेखा रानी,डॉ एसके वर्मा,डॉ मुकेश पुनिया, प्रो नरेंद्र कौशिक, दीपक मित्तल समेत टीचिंग और नॉन-टीचिंग के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे.

Comments