हमारा संविधान हमारा गौरव-विनीता कुमार तोमर
BOL PANIPAT : 26 नवम्बर , 2022, सैक्टर 13-17 स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, पानीपत में ‘संविधान दिवस‘ बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर ने किया। कार्यक्रम में कक्षा आठवीं से बारहवीं के छात्रों ने भाग लिया। कक्षा नौवीं रूबी की छात्रा शब्द धमीजा और विशु ने अपने भाषण से भारतीय संविधान की महता और महानता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कक्षा नौंवी पर्ल की छात्रा पलक ने भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और नियमों की व्याख्या स्पष्ट की।
कार्यक्रम में पी.पी.टी. के माध्यम से बच्चों को भारतीय संविधान बनने की प्रक्रिया, उसकी आवश्यकता, महत्त्व और उसके लागू होने की स्थिति को समझाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर ने बच्चों को अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने लोकतांत्रिक देश और उसके संविधान पर गर्व करना चाहिए। हमारा संविधान दुनिया के सभी देशों के संविधानों में सबसे बड़ा और विस्तृत है। हमें समृद्ध राष्ट्र के लिए अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। प्रत्येक भारतीय को अपने संविधान पर गर्व करना चाहिए।
अंत में छात्रा आकांक्षा और ध्विजा ने संविधान की पालना करने के लिए शपथ दिलाई।
इस अवसर पर सामाजिक विज्ञान विभाग के अध्यापक श्री सुनील राणा, महेन्द्र सिंह, अध्यापिका श्रीमती कविता मलिक, मंजू गुप्ता आदि मौजूद रहें। मंच का संचालन छात्रा आकांक्षा और ध्विजा ने किया।

Comments