जिला की विभिन्न मंंडियों में 28 अक्तूबर तक कुल 118092 मीट्रिक टन धान की आवक हुई
BOL PANIPAT , 29 अक्तूबर। उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 28 अक्तूबर तक कुल 118092 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 18236 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए तथा 2629 मीट्रिक टन धान कोमन व 1509 किस्म की 66942 मीट्रिक टन धान, सरबती 2 मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 29504 मीट्रिक टन व मुच्छल/डीबी 779 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 14254 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 6757 मीट्रिक टन, 139 मीट्रिक टन धान कोमन, बासमती/1121 धान 966 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 6392 मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 5729 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 48 मीट्रिक टन, कोमन 15 मीट्रिक टन, सरबती 2 मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 3393 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 2271 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 3875 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 2459 मीट्रिक टन और कोमन 724 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 692 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 20594 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 5205 मीट्रिक टन, कोमन 1018 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 4241 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 9642 मीट्रिक टन धान व मुच्छल/डीबी 488 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 24902 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 2816 मीट्रिक टन, कोमन 350 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 6179 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 191 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 15366 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 47361 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 929 मीट्रिक टन, कोमन 365 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 13488 मीट्रिक टन, मुच्छल 100 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 32479 मीट्रिक टन धान की आवक हुई र्है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल 1377 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 22 मीट्रिक टन, कोमन 18 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 1237 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 100 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उन्होंने बताया कि जिला की मंडियों में 118092 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 97227 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 12928 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एफसीआई द्वारा 60 मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 7877 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 14254 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 7358 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 6896 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 5729 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 5666 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 63 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 20264 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 14371 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा 1452 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 4441 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 25232 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 21736 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और एफसीआई द्वारा 60 मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 3436 मीट्रिक टन धान, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 47361 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 46067 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 1294 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में 1377 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 1337 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 40 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 3875 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 692 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 3183 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।

Comments