रन फॉर यूनिटी: सरदार पटेल की स्मृति में दौड़ा पानीपत
शिवाजी स्टेडियम में डीसी ने दिखाई हरी झंडी
BOL PANIPAT , 31 अक्तुबर। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को स्थानीय शिवाजी स्टेडियम से शुरू होकर रन फॉर यूनिटी मॉडल टाउन गुरुद्वारा से होती हुई ,एम.के.के.स्कूल के सामने से होकर वापिस शिवाजी स्टेडियम पर समाप्त हुई। रन फॉर यूनिटी दौड़ को डीसी सुशील सारवान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डीसी सुशील सारवान ने इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्रीय अखंडता में महत्तपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवाओं की शुरुआत कर देश में सु²ढ़ प्रशासन की नींव रखी। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल स्वतंत्रता आंदोलन के महत्वपूर्ण स्तंभ थे।

उन्होंने राष्ट्रीय एकता मजबूत की। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल एक भारत श्रेष्ठ भारत की प्रेरणा देने वाले आधुनिक भारत के शिल्पी थे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल किसानों के सबसे बड़े मसीहा थे। किसानों के उत्थान के लिए सबसे अधिक काम किए। उन्होंने पूरा जीवन देश की एकता और विकास के लिए समर्पित किया है। सरदार पटेल के जीवन आदर्शों से शिक्षा लेकर सभी को भारत की शक्ति बढाने, देश और समाज के उत्थान में अपना सहयोग करना होगा और यदि सभी भारतवासी एकजुट होकर प्रयास करें तो विश्व की कोई भी शक्ति भारत को विश्व शक्ति बनने से नहीं रोक सकती।
इस मौके पर डीसी ने सभी मौजूद विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर ङीआरओ राजकुमार भोरिया, जिला खेल अधिकारी कुलदीप सिंह, डीएसपी संदीप सिंह सहित खेल विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments