Thursday, May 14, 2026
Newspaper and Magzine


आई. बी.(पीजी) कॉलेज पानीपत में हुआ सर्टिफिकेट वितरण समारोह  का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 12, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी.(पीजी) कॉलेज,पानीपत  में हुआ सर्टिफिकेट वितरण समारोह  का आयोजन. जी टी रोड स्थित आई.बी.(पीजी) कॉलेज, पानीपत में  कैरियर एडवांसमेंट बुटकैम्प की सफलतापूर्वक समाप्ति पर सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन  किया गया।

बताते चलें कि प्लेसमेंट एवं कैरियर गाइडेंस सेल और मेधा के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय कैंपस में 30 घंटे के बूटकैम्प का संचालन किया गया जिसका मकसद विद्यार्थियों को 21सवीं सदी के रोजगार कौशल सिखाना था।इस कैम्प में कॉलेज के 106 विद्यार्थियों को कम्युनिकेशन, कोलैबोरेशन, क्रिएटिविटी, और क्रिटिकल थिंकिंग जैसे कौशल सिखाने  का कार्य किया गया।

समारोह का शुभारम्भ कांलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग, डॉ अर्पणा गर्ग,डा किरण मदान,प्रो पवन कुमार ,डा शर्मिला ,डा निधि,प्रो माधवी और मेधा से संजुल अशोक भाखरी, मिस सदफ, मिस पूजा, मिस शीतल ने दीप प्रज्जवलन करके किया ।

इस मौके पर प्राचार्य डा अजय कुमार गर्ग  ने कहा कि हमारे विद्यार्थी अकादमिक शिक्षा के साथ रोजगार कौशल तो सीख ही रहे हैं, हम उन्हें रोजगार के अवसरों से भी जोड़ रहे हैं।

इस अवसर पर मेधा के साथ हमने अगले दो वर्षो के लिए एम ओ यू भी किया है जिसके अंतर्गत शिक्षा से रोजगार तक के लिए विद्यार्थियों को तैयार किया जाएगा और अत्यन्त हर्ष का विषय है कि  300 से ज्यादा विद्यार्थी इससे लाभान्वित हो रहे है।

प्लेसमेंट एवं कैरियर गाइडेन्स सेल की कन्वीनर डॉ अर्पणा गर्ग ने कहा – विद्यार्थियों की दक्षता में बहुत सुधार हुआ है, अब वो बेहतर आत्मविश्वास के साथ कम्यूनिकेट करते हैं।इस प्रोग्राम में प्रशिक्षित विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न  कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

सक्षम, अश्वनी, आयशा, और संचित ने गीत प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने दो स्किट भी प्रस्तुत किये जिनके टॉपिक थे “भविष्य की तैयारी और इंटरव्यू”।कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो निशा,प्रो रुचिका,प्रो पूजा,प्रो लीना,प्रो कोमल ने अहम योगदान दिया।

Comments