Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


गीता महोत्सव में पानीपत के स्वयं सहायता समूह बेचेंगे अपना उत्पाद.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 18, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 18 नवंबर। कुरुक्षेत्र के बह्मïमसरोवर पर अंतराष्टï्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में लगाई जा रही सरस मेले प्रदर्शनी में जिले के स्वयं सहायता समूह मतलौडा, पानीपत व उपमंडल समालखा की 3 महिलाओं के बेहतरीन उत्पादों की झलक दिखाई देगी।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि जिले में बड़े स्तर पर स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर महिलाएं अपने बेहतरीन उत्पाद तैयार करती हैं। खंड मतलौडा में संचालित चांदनी स्वयं सहायता समूह की प्रिंयका द्वारा सर्दी के मौसम में बच्चों के लिए तैयार किये गये वस्त्रों की बिक्री के लिए स्टॉल मिला है।
उन्होंने बताया कि उपमंडल समालखा में संचालित शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह की सोनम मनाना द्वारा तैयार किये गये आधुनिक फुट बाथ भी महोत्सव में नजऱ आयेंगे। खंड पानीपत के गांव गढसरनाई में स्वयं सहायता समूह की मोनिका द्वारा तैयार किये गये मिट्टी के बेहतरीन बर्तनों की भी झलक प्रदर्शनी में दिखाई देगी। उपायुक्त ने सभी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं।

Comments