बेसहारा गौवंश को गऊशाला भिजवाने के विषय पर शहरी विधायक प्रमोद विज व महापौर अवनीत कौर ने सबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
BOL PANIPAT , 5 अगस्त। सडक़ों पर घूम रहे बेसहारा गौवंश को गऊशाला भिजवाने के विषय पर स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में शहरी विधायक प्रमोद विज व महापौर अवनीत कौर ने सबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। विधायक प्रमोद विज ने सभी अधिकारियों निर्देश देते हुए कहा कि सडक़ों पर घूम रहे बेसहारा गौवंश के रखवाली के लिए आवश्यक कदम उठाये जायें। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक निगम अधिकारियों द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी होती हैं वह अपने निजी कोष से इस कार्य को शुरू करवाएंगे। विधायक ने शहर की विभिन्न संस्थाओं और उद्योगपतियों से भी इस कार्य में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सडक़ों पर घूम रहे बेसहारा नंदी जनता के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं । जिस कारण हर दिन सडक़ हादसे भी हो रहें हैं। बैठक उपरांत नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने विधायक व मेयर को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस दौरान नगर निगम द्वारा नंदी को पकडऩे के लिए टैंडर लगाकर जल्द ही बेसहारा गौवंशों को पकडऩे का कार्य शुरू कर दिया जाएगा । इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट, डिप्टी मेयर रविन्द्र फुले व विभिन्न निगम पार्षदों सहित सभी सबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

Comments