Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


1500  भूतपूर्व  सैनिकों तथा वीर नारियों ने  रैली में भाग लिया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 27, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 27 नवंबर ।  पानीपत के आर्य कॉलेज में खड्गा कोर द्वारा भूतपूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों को सम्मानित करने के लिए गत दिवस एक  रैली  आयोजन किया गया। रैली का आगाज ब्रिगेडियर राम नरेश, कमांडर 785 स्वतंत्र वायु रक्षा ब्रिगेड ने किया। रैली में पानीपत तथा कुरुक्षेत्र जिले से लगभग 1500  भूतपूर्व  सैनिकों तथा वीर नारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने भूतपूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों को सम्बोधित किया तथा समस्याओं को विस्तार से सुना तथा उनके निवारण के लिए विभिन्न विभागों से सम्बधित अधिकारियों से चर्चा की। भूतपूर्व सैेनिकों तथा वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए उपलब्ध विभिन्न लाभों के बारे में विभिन्न स्टॉल के माध्यम से जानकारी दी गई। पूर्व सैनिकों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। रैली के दौरान वीर नारियों को सम्मानित किया गया एवं भूतपूर्व सेैनिकों तथा वीर नारियों के लिए दोपहर भोजन का विशेष रूप से प्रबंध किया गया। रैली के अंत में ब्रिगेडियर राम नरेश, कमांडर 785 स्वतंत्र वायु रक्षा ब्रिगेड ने वीर नारियों को उपहार देकर सम्मानित भी किया।

Comments