खेलों हरियाणा के लिए सोमवार को बैडमिंटन के खिलाडिय़ों की ट्रायल
BOL PANIPAT , 27 नवंबर। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि दिसंबर माह में विभिन्न 9 जिलों में राज्य स्तरीय खेलों हरियाणा का आयोजन किया जायेगा। इसी कड़ी में 28 नवंबर सोमवार को अंडर 18 आयु वर्ग के बैडमिंटन के खिलाडिय़ोंं की पुन: ट्रायल 10 बजे न्यू टाउनशिप कल्ब पानीपत में होगी।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि इस जिला स्तरीय ट्रायल में विजेता खिलाड़ी ही राज्य स्तरीय खेलों हरियाणा प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायल देने के लिए आने वाले खिलाडिय़ों को आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र प्रति साथ लानी होगी।

Comments