Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


कार्यशाला में बच्चों ने जाने स्वस्थ जीवन के मूल मंत्र

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 30, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में बायज्यूज़ कंपनी के द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें तीसरी कक्षा से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला में कंपनी के प्रशिक्षकों एवं सलाहकारों ने स्वस्थ स्वस्थ जीवन शैली के विषय में अपने विचार साझा किए। उन्होंने बच्चों को पौष्टिक भोजन व जंक फूड के नुकसान से अवगत कराया। बच्चों से पाचन क्रिया से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने बच्चों को बताया कि बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान देने व उनकी बौद्धिक व मानसिक क्षमता की वृद्धि के लिए समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है और भविष्य में भी किया जाएगा। डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने कहा कि इन गतिविधियों से लाभान्वित होकर विभिन्न प्रतियोगिता प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी योग्य बन जाते हैं।

Comments