Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


छात्र-छात्राओं में स्वच्छता, स्वास्थ्य व आत्मसम्मान को बढ़ावा देने हेतु विशेष जागरूकता अभियान

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 2, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : छात्र-छात्राओं में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं आत्मसम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राइट साइड स्टोरी कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में विशेष जागरूकता एवं वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान व्हिस्पर कंपनी एवं प्रॉक्टर एंड गैंबल (P&G) के सहयोग से संचालित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड तथा छात्रों को शेविंग रेज़र वितरित किए गए। कॉलेज प्राचार्य प्रो. (डॉ.) जगदीश गुप्ता ने कंपनी के प्रतिनिधियों का कॉलेज परिसर में पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने इस आयोजन के सफल संचालन के लिए एनएसएस अधिकारी प्राध्यापिका आस्था गुप्ता, डॉ. मनीषा एवं संयोजक प्राध्यापक पंकज चौधरी को बधाई दी।

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) जगदीश गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरावस्था में स्वच्छता से जुड़ी आवश्यकताओं को समझाना, मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना तथा छात्रों को व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को वितरित किए गए सैनिटरी पैड न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे, बल्कि मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों और झिझक को दूर करने में भी सहायक होंगे।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्राध्यापिका आस्था गुप्ता एवं डॉ. मनीषा ने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिस पर खुलकर चर्चा करना आवश्यक है। सही स्वच्छता अपनाकर अनेक स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।

कार्यक्रम के संयोजक प्राध्यापक पंकज चौधरी ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ही नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से भी सशक्त बनाना है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिम्मेदार, जागरूक और आत्मविश्वासी नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। वहीं, छात्रों को दिए गए शेविंग रेज़र व्यक्तिगत स्वच्छता और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक, नॉन-टीचिंग स्टाफ, स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा कॉलेज प्रशासन, स्टाफ एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
इस दौरान 600 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों को सैनिटरी पैड व शेविंग रेज़र वितरित किए गए।

इस अवसर पर प्रो. आस्था गुप्ता, डॉ. मनीषा , डॉ. रजनी शर्मा, प्रो. पंकज चौधरी, राजा तोमर सहित अन्य कॉलेज स्टाफ एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Comments