बच्चो को किया ट्रैफिक नियमो व साईबर अपराध के खिलाफ जागरुक.
BOL PANIPAT : 06 दिसम्बर 2022, पुलिस अधीक्षक पानीपत शशांक कुमार सावन के कुशल मार्ग दर्शन में ट्रैफिक पुलिस पानीपत की टीम व साईबर सैल की टीम ने सर छोटु राम हैरिटेज स्कुल विकाश नगर पानीपत मे बच्चो को किया ट्रैफिक नियमो व साईबर अपराध के खिलाफ जागरुक ।
आज टैक्नोलाजी के युग में बच्चों को भी साइबर अपराध को लेकर सजग होने की जरूरत है। कई बार छोटे बच्चे जानकारी के अभाव में ठगों के शिकार हो जाते हैं । इस अपराध के संबंध में सावधानी बरतने की जरूरत है ।
ट्रैफिक पुलिस बाबरपुर मे तैनात सब इन्सपैक्टर अजमेर ने सर छोटु राम हैरिटेज स्कुल विकाश नगर पानीपत मे ट्रैफिक नियमो से सम्बधित जानकारी व उनका पालन करने के लिए बच्चो को प्रेरित किया व साईबर सैल की टीम ने साईबर अपराध से बचने के बारे मे बताया कि आज के युग मे इन्टरनैट का चलन ज्यादा हो गया है जिससे साईबर क्राईम का खतरा भी बढ गया है साइबर ठग बच्चों के फोटो को भी एडिटींग कर शोशल मीडिया पर जारी करने की धमकी देते हुए बच्चों को ब्लैक मेल करते हैं । बच्चे डरते हुए कई बार उनके साथ घटित हुए इस प्रकार की वारदातों के बारे अभिभावकों को जानकारी नहीं देते और मानसिक व आर्थिक रूप से शोषण का शिकार सहते रहते हैं ।
इंटरनेट की दुनिया जितनी उपयोगी है, उतनी ही जोखिम भरी भी है। यहां आप पलक झपकते कोई भी जानकारी पा सकते हैं, तो पलक झपकते ही आपका अकाउंट भी खाली हो सकता है। प्राइवेसी लीक होने का डर हमेशा बना रहता है। बच्चें साइबर क्राईम के सबसे आसान शिकार हो सकते हैं, क्योंकि इनके पास टेक्नॉलजी की उतनी समझ नहीं होती। बच्चे मोबाइल फोन सहित सोशल मिडियां पर ज्यादा समय व्यतीत ना करे ।
साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत 1930 या 112 पर तत्काल कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करायें या भारत सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से जिसका URL- https://cybercrime.gov.in है पर शिकायत करें। इसके अतिरिक्त मैनुअल रूप में नजदीकी थाने में जाकर थाने पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क या साइबर क्राइम थाना पर भी शिकायत कर सकते हैं । आमजन को इसके बारे भी विशेष रूप से जागरूक करें ।

Comments