Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


अंग्रेजी व्याकरण प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन ने मारी बाजी

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 14, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी गोयनका पब्लिक स्कूल में नवीन शिक्षा नीति के तहत अंतसरदनीय “अंग्रेजी व्याकरण” की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से पांचवी कक्षा तक के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लिया । प्रतियोगिता में चारों सदनों ने बड़ी उत्सुकता से भाग लिया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कक्षा पांचवी की छात्रा अनिका की माता भावना बंसल रही ।
प्रतियोगिता तीन चरणों में संपन्न हुई । पहले चरण में काल से संबंधित स्थान पूर्ति, दूसरे चरण में समानार्थी शब्द, तीसरे चरण में उपपद से रिक्त स्थान पूर्ति के रूप में कराई गई । विवेकानंद सदन ने प्रथम, राधाकृष्णन सदन और टैगोर सदन द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहा ।
प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने बताया कि बच्चों को फोनिक भाषा के ज्ञान को बढ़ाने, शुध्दोच्चारण क्षमता, धाराप्रवाह में वृद्धि हेतु इस प्रकार की प्रतियोगिताएं जरूरी है । चेयरमैन अतुल जैन ने बच्चों को उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में हिस्सा लेते रहने के लिए प्रेरित किया । डायरेक्टर मधु अग्रवाल बच्चों का हौसला बढ़ाया और विजयी सदन को बधाई दी ।

Comments