पंजाबी ब्राह्मण सभा पानीपत द्वारा पाँचवें परिवार मिलन समारोह का आयोजन.
BOL PANIPAT : (25 दिसम्बर) तुलसी पूजन महोत्सव के अंतर्गत आज पंजाबी ब्राह्मण सभा, पानीपत द्वारा पाँचवें परिवार मिलन समारोह का आयोजन सनौली रोड स्थित हैदराबादी रामलीला ग्राउण्ड में किया गया, जिसमें महिला शक्ति का सम्मान किया गया एवं बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। तत्पश्चात नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा डांस, कविता, गीत, भजन, योग इत्यादि विधाओं में अपनी प्रस्तुति दी, सभी प्रतिभागियों को उनकी कला के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गौरव शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि वरिन्द्र शाह बुल्लेशाह, अंजलि शर्मा पार्षद, शिव शर्मा पार्षद, द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर दिया गया। मुख्य अतिथियों का स्वागत सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फूल माला पहनाकर, दुशाला ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर किया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए शैफालिका शर्मा, वंदना शर्मा, रूबी शर्मा एवं अंजना शर्मा को अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नवदम्पत्तियों का भी स्वागत किया गया तथा नव जन्मे शिशुओं के साथ माता-पिता का भी सम्मान किया गया। बड़ों के लिए भी इस अवसर पर गेम का आयोजन किया गया जिसमें जयमाला दौड़ में दम्पत्ति सतीश शर्मा एवं वंदना शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधान पिंकल शर्मा ने कहा कि सभा द्वारा परिवार मिलन समारोह के आयोजन का कारण यह है कि आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में समाज के लिए समय निकालना मुश्किल होता जा रहा है लेकिन इस तरह के आयोजन आपसी प्रेम-सौहार्द बढ़ाने में उपयोगी होते हैं एवं समाज में समरसता बढ़ती है। मुख्य अतिथि गौरव शर्मा ने कहा कि समाज ने उन्हें जो मान दिया है उसके लिए वह अहसानमंद हैं और समाज जहाँ भी उन्हें कोई सेवा सौंपेगा वह तन-मन-धन से उसे पूरा करेंगे। विशिष्ट अतिथि वरिन्द्र शाह बुल्ले शाह ने कहा कि दूसरे समुदायों को भी ऐसे आयोजन से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा समाज में एकता का संदेश देना चाहिए। संयोजक वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि यह एक ऐसा प्रोग्राम है जिसका बच्चे पूरा वर्ष प्रतीक्षा करते हैं। यह मंच बच्चों की प्रतिभा को निखारने में मददगार साबित हुआ है। इस अवसर पर श्री श्रीनाथ जी महाराज, डा.महेन्द्र शर्मा, ईश्वर शर्मा, पुरूषोत्तम शर्मा, लाल गोस्वामी, संजय शर्मा, नन्द किशोर शर्मा, युधिष्ठिर शर्मा, सतनारायण शर्मा, देवेन्द्र दत्ता, सोनू शर्मा, रिन्कू शर्मा, विक्रम शर्मा, दयानन्द शर्मा, जे.पी शर्मा, डा. देवांशु शर्मा, नवीन वैद्य, शिव शर्मा, यशपाल शर्मा, ओमदत्त शर्मा, केवल कृष्ण शर्मा, हुक्म चंद शास्त्री, अश्विनी शर्मा, हिमांशु शर्मा, जगदीश शर्मा, ईश शर्मा, हरीश शर्मा, पंकज शर्मा, रिक्की शर्मा, किशन लाल शर्मा, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Comments