Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 2, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 02 जनवरी 2023, सीआईए वन पुलिस की टीम ने चौटाला रोड पर पावर हाउस के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीपक पुत्र सतपाल निवासी पसीना खुर्द के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त के दौरान चौटाला रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक चौटाला रोड पर पावर हाउस के पास घूम रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान दीपक पुत्र सतपाल निवासी पसीना खुर्द पानीपत के रूप में बताई।

इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया की पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ कि वह उक्त अवैध देसी पिस्तौल कुछ महीने पहले यूपी के कैराना में एक युवक से 3500 हजार रूपए में खरीद कर लाया था। आरोपी दीपक के खिलाफ थाना औदयोगिक सेक्टर 29 में आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी दीपक ने चार दिन पहले रात के समय गांव पसीना खुर्द में बिजली की एक दुकान से तीन छत वाले पंखे, एक पानी की मोटर व इन्वर्टर बैटरी चोरी करने की वारदात को भी अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में राकेश पुत्र मांगेराम निवासी पसीना खुर्द की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments