Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


110 युवाओं को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए गए

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 9, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 9 जनवरी। जिला रोजगार कार्यालय, पानीपत द्वारा रोजग़ार विभाग, हरियाणा में पंजीकृत शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को नौकरी के अवसर प्रदान करने के लिए के लिए समय-समय पर प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता रहा है और इसी को लेकर विगत दिनों में पानीपत जिले के 6 खंडों; पानीपत, बापोली, समालखा, मतलौडा, इसराना और सनौली में सिक्योरिटी गार्ड एंड सिक्योरिटी सुपरवाइजर के रिक्त पदों के विरुद्ध भर्ती शिविर आयोजित किये गए जिसमें एसआईएस सिक्योरिटी प्राईवेट लिमिटेड सरहिंद, पंजाब द्वारा मौके पर ही बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार लेते हुए कुल 110 युवाओं को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए गए।

Comments