Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


श्रद्धा एवं सम्मान से मनाया गया वीर हकीकत राय बलिदान दिवस

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 28, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : वसंत का आगमन संपूर्ण सृष्टि में नया उल्लास एवं जोश भर देता है। प्रकृति जहां एक और नवपल्लवो से श्रृंगार करती है। वहीं शरद ऋतु की समाप्ति की ओर बढ़ जाती है। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में आज वसंत उत्सव एवं वीर हकीकत राय बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः आचार्य राम अवतार आर्य जी के द्वारा वैदिक यंत्र हवन से हुआ। विद्यालय की प्रबंधक समिति के सदस्यों एवं आर्य समाज बड़ा बाजार के सदस्यों द्वारा ज्ञानदीप को प्रज्वलित किया। कुमारी नैंसी ने वीर हकीकत राय के जीवन पर अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि जैसे उन्हें वीर हकीकत ने अपने धर्म की रक्षा करते हुए जीवन का बलिदान दे दिया उसी प्रकार हमें देश धर्म के प्रति जागरूक एवं कर्तव्यनिष्ठ रहना चाहिए। हकीकत राय के बलिदान को गीत के माध्यम से विद्यालय की छात्राओं ने मधुर प्रस्तुति दी। देशभक्ति से परिपूर्ण गीत ने सभा सागर को राष्ट्रीय प्रेम से परिपूर्ण कर दिया। छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से हकीकत राय के जीवन को दर्शाया।
बसंत पंचमी के महत्व को समझाते हुए मुजफ्फरनगर से पधारे आचार्य योगेश्वर भारद्वाज ने सभा सागर में उपस्थित अतिथियों एवं छात्राओं को समझाया कि वसंत को सभी ऋतु में श्रेष्ठ इसलिए कहा जाता है क्योंकि वह संत के आने पर पूरी सृष्टि नवश्रृंगार करती है। सूर्य अधिक समय और मात्रा में अपनी रश्मियो से पृथ्वी को ऊर्जावान बनाता है। इसीलिए मनुष्य को भी अपने क्षमता को जानना और समझना ही बसंत पंचमी को मनाने की सार्थकता आदि काल से लेकर भविष्य काल तक भी भारत को विश्व गुरु की उपाधि प्राप्त है तो हम सभी यह कर्तव्य है कि हमें स्वदेशी संस्कृति की रक्षा के लिए ये जीवन समर्पित कर देना चाहिए। इस अवसर पर आर्य समाज बड़ा बाजार के प्रधान श्री अजय कुमार गर्ग जी एवं अन्य सम्मानीय सदस्य प्रबंधक समिति से अरुण आर्य एवं प्रधानाचार्य मीनाक्षी अरोड़ा उप प्रधानाचार्य अनूभा गुप्ता तथा विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Comments