Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


लघु सचिवालय प्रांगण में शहीदों की याद में अधिकारियों व कर्मचारियों ने रखा दो मिनट का मौन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 30, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 30 जनवरी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जिन शहीदों ने अपने जीवन का बलिदान दिया था उन शहीदों की स्मृति में लघु सचिवालय के प्रांगण में डीसी सुशील सारवान सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों, विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्टï्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
      डीसी सुशील सारवान ने बताया कि 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि अवसर पर तथा स्वतंत्रता संग्राम में जिन वीर शहीदों ने अपने जीवन का बलिदान दिया था, उन ज्ञात-अज्ञात सभी शहीदों को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी जाती है। इसी कड़ी में जिला स्तर पर लघु सचिवालय के प्रांगण में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया।
उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्ïवान किया कि महात्मा गांधी कर्म के प्रति बहुत ज्यादा विश्वास रखते थे इसलिए हम सबको उनकी पुण्यतिथि पर यह संकल्प लेना चाहिए कि हमारे कार्यालय में जो भी आगन्तुक आते हैं हम उनका काम बड़ी शिद्ïदत के साथ करना चाहिए। कार्यालय में आने वाले लोग बड़ी आस लेकर अपना काम करवाने आते हैं इसलिए हम सबको उनका काम प्राथमिकता के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी चालु वित्त वर्ष के सभी लम्बित कार्य पूरे कर लें और कार्यालय में समय पर भी आएं।
इस अवसर पर एसडीएम वीरेन्द्र कुमार ढुल, सीटीएम राजेश सोनी, बीडीपीओ रितु लाठर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Comments