एल्डिको रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन की गर्वनिंग बॉडी के गठन करने हेतु चुनाव करवाने बारे विचार-विमर्श किया गया।
BOL PANIPAT : 30 जनवरी। अतिरिक्त उपायुक्त एवं एल्डिको की प्रशासक वीना हुड्ïडा ने सोमवार को एल्डिको कल्ब हॉल में एल्डिको रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के वैद्य मतदाताओं एवं सदस्यों की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें एल्डिको रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन की गर्वनिंग बॉडी के गठन करने हेतु चुनाव करवाने बारे विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में एल्डिको रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के कुल 311 वैद्य मतदाताओं में से 149 मतदाताओं एवं सदस्यों ने भाग लिया। इस बैठक में विगत 14 दिसम्बर को जारी की गई मतदाता सूची जिसका 45 दिन का समय पूरा हो गया था के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया तथा उपस्थित सभी 149 वैद्य मतदाताओं एवं सदस्यों ने एल्डिको रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन की गर्वनिंग बॉडी के गठन करने हेतु चुनाव करवाने बारे अपनी सहमति प्रदान की।

Comments