प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराना है : विधायक प्रमोद विज
BOL PANIPAT , 13 अगस्त। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज व सांसद संजय भाटिया की धर्मपत्नी अंजू भाटिया ने शनिवार को अपने–अपने आवासों पर तिरंगा झंडा फहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हम देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, जिसके तहत प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराना है। इसे हर घर तिरंगा अभियान का नाम दिया गया है।
विधायक प्रमोद विज ने कहा कि हमें अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर अमर शहीदों और महान स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि देनी है। उन्होंने कहा कि भारत सदियों से अखंड रहा है और हमें इसकी अखंडता को बनाए रखना है।
अंजू भाटिया ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराना हमारा कर्तव्य बनता है। उन्होंने कहा कि हमें अमर शहीदों के साथ-साथ उन जवानों को भी नमन करना चाहिए जो फिलहाल देश की सीमाओं पर तैनात होकर हमारी रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें देश की आजादी से पहले जन्में लोगों से संपर्क करना चाहिए और उस समय के उनके अनुभव व देश के हालातों के बारे में जानकारी लेनी चाहिए कि हमारे पूर्वजों/बुजुर्गों ने कितनी यातनाएं झेली है और न जाने किस-किस प्रकार की मुसीबतों का सामना किया है।

Comments