Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


केंद्रीय बजट स्वागत ही स्वागत योग्य: प्रो. विधु रावल

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 1, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 1 फरवरी,भारत की वित मंत्री सीता निर्मला रमण द्वारा संसद में पेश बजट सभी का ख्याल रखने वाला है । इस बजट को गांव,गरीब या किसान बजट कहे, महिला सम्मान तथा विकास बजट कहे। मध्यम वर्ग को राहत देने वाला कहे ये सभी पैमानों पर सौ फीसदी खरा उतरता है ये शब्द भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रो विधु रावल ने केंद्रीय बजट पर पानी प्रतिक्रिया देते हुए तथा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी तथा वित्त मंत्री सीता निर्मला रमण का इतना शानदार तथा प्रगतिशील बजट पेश करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहे। प्रो. विधु रावल ने ने कहा की ये बजट स्वागत ही नहीं स्वागतम योग्य है। प्रो. विधु रावल ने कहा की ये बजट आत्म निर्भर भारत के बढ़ते कदमों को दर्शाता बजट है।
प्रो. विधु रावल ने कहा की किसी भी देश का विकास उसके आधार भूत ढांचे के विकास पर निर्भर करता है ।इस बजट में आधार भूत ढांचे को और अधिक मजबूत करने के लिए दस लाख करोड़ की धनराशि रखी गई है।
प्रो. विधु रावल ने कहा की महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को ऋण तथा मार्किटिंग में मदद की घोषणा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी। साथ ही महिला सम्मान बढ़ाएगी। महिला सम्मान पत्र योजना गृहिणो की बचत को प्रोसाहिट करेगी। प्रदेश प्रवक्ता प्रो. विधु रावल ने कहा की प्रधान मंत्री कौशल विकास सम्मान योजनाओं से हाथ के दस्तकारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे साथ ही उनको ऋण देकर संबल प्रदान किया जाएगा साथ ही उनको बाजार उलब्ध करवाए जाएंगे। प्रोफेसर विधु रावल ने कहा की एम एस एम ई उधोगो को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे एम एस एम ई के विकास के लिए 2 लाख करोड़ की अतिरिक्त धन राशि की गारंटी की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने जोर देकर कहा की कर में 7 लाख का स्लैब बना कर मध्यम वर्ग को बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। प्रो. विधु रावल ने कहा की मिलेट को श्री अनाज योजना देकर तथा एम एस एम ई को प्रोसाहित कर ये बजट देश को आत्म निर्भता की और ले जाने वाला है। बचत लिमिट 4,5 लाख से बढ़ाकर 9 लाख करने पर मध्यम वर्ग, पेंशन भोगी तथा समाज के बहुत बड़े वर्ग को राहत। प्रदान करेगा।
इतनी सारी विशेषताओं के साथ देश इस विकास गामी बजट का स्वागत करता है तथा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व वित मंत्री सीता निर्मला रमण का आभार व्यक्त करता है।

Comments