अग्निवीर मूल दस्तावेजों के साथ करें रिपोर्ट: कर्नल दीपक
BOL PANIPAT , 4 फरवरी। सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक ने जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत, सोनीपत, रोहतक, और झज्जर के अग्निवीर(जीडी), क्लर्क, स्टोर कीपर, अग्निवीर (टेक्रिकल)और अग्निवीर (ट्रेडमेंन)अभ्यार्थियों का परिणाम घोषित हो चुका है उन्हें 5 और 7 फरवरी के बीच एआरओ, रोहतक कार्यालय में अपने मूल दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करनी है।
उन्होंने बताया कि जिन उमीद्ववारों का उपरोक्त परिणाम प्रकाशित हुआ है उनमें अग्निवीर(जीडी) 5 फरवरी और 6 फरवरी को 9 बजे रोहतक कार्यालय व अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर, अग्निवीर (टेक्रिकल)और अग्निवीर (ट्रेडमेंन) 7 फरवरी को एआरओ रोहतक कार्यालय में उन्हें अपने मूल दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करनी है।
उन्होंने बताया कि मूल दस्तावेजों के अलावा सभी कागजातों की दो-दो प्रतियां लेकर आना अनिवार्य है। इनमें एडिमट कार्ड, आरिजिनल शैक्षणिक प्रमाण पत्र। (चालान / रिसिप्ट 300 रुपये, भिवानी शिक्षा बोर्ड अपलीकेबल एचआर इडीएन बीडी ) ओपन स्कूल प्रमाण पत्र के साथ टीसी/ एसएलसी/ प्रमाण पत्र जो जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ होना चाहिये। जाति प्रमाण पत्र,मूल निवास प्रमाण पत्र,अविवाहित प्रमाण पत्र,पेन कार्ड,आधार कार्ड, पास बुक, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि जो उम्मीद्वार किसी वजह से अपना परिणाम नहीं देख पाये हैं वे डब्ल्यूडब्ल्यूूडब्ल्यूडाटइंडियनआर्मीडाटएनरआईसीडाटइन पर देख सकते हैं।

Comments