Friday, May 15, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी ने टीबी जांच हेतु दो सीबीनेट मशीनें पानीपत प्रशासन को प्रदान की.

By LALIT SHARMA , in Business , at February 4, 2023 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT :- 04 फ़रवरी 2023, भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2025 तक भारत से टीबी उन्मूलन का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (पीएमटीबीएमबीए) के तहत सामुदायिक जुड़ाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिस के तहत क्षय रोग की जाँच, रोगियों की पहचान कर, उनके उपचार के लिए  व्यक्तियों व संगठनों को पोषण और नैदानिक सहायताद्वारा, क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी के अंतर्गत, श्री एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) ट्वारा श्री सुशील सारवान जी, उपायुक्त महोदय, जिला पानीपत को ज़िले में क्षय रोग (टीबी) अनुरेखण हेतु आज दिनाँक 04 फ़रवरी 2023 को दो सीबीनेट मशीनें, निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर),  के तहत प्रदान की गयी और एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया। समझौता ज्ञापन इंडियन ऑयल की ओर से  श्रीमती रश्मि तिरु, मुख्य-महाप्रबंधक (मा.सं.) तथा पानीपत प्रशासन की ओर से श्री सुशील सारवान, माननीय उपायुक्त महोदय, जिला पानीपत के बीच हुआ। यह मशीनें सिविल अस्पताल पानीपत एवं सिविल अस्पताल समालखा में लगाई जाएंगी।

उपरोक्त समझौता ज्ञापन, संजय भाटिया, संसद सदस्य (लोकसभा), एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी, डॉ अर्चना गुप्ता, बीजेपी ज़िला अध्यक्ष, पानीपत सिटी के सीएमओ जयंत आहूजा, डॉ संजीव ग्रोवर, वीरेंदर सिंह रावत, उप महाप्रबंधक, विवेक शर्मा, मैनेजर (सीसी एवं सीएसआर), राधाकान्त शर्मा, मैनेजर (सीसी), डॉक्टर  अमित, डॉक्टर ललित व वरिष्ठ अधिकारीगण  की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।   

इस अवसर पर सुशील सारवान , उपायुक्त महोदय, पानीपत  ने इंडियनऑयल विशेषकर पानीपत रिफाइनरी के द्वारा पानीपत प्रशासन को क्षय रोग (टीबी) की रोकथाम में मदद करने हेतु सहयोग देने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होने कहा की यह मशीनें क्षय रोग जांच में एक मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होने आगे कहा की उन्हे विश्वास है कि इस सुविधा के शुरू होने पर पानीपत एवं आसपास के गांवों से क्षय रोग (टीबी) को खत्म करने के लिए परीक्षण और अन्य प्रासंगिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा बहुत ही कारगार सिद्ध होगी। साथ ही उन्होंने पानीपत जिले के चहुंमुखी विकास हेतु पानीपत रिफाइनरी के योगदान की खुले मन से सराहना की।  

इस अवसर पर डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी ने कहा कि पीआरपीसी इंडियनऑयल के दर्शन  “पहले इंडियन, फ़िर ऑयल” की गौरवमयी पहचान को आगे बढ़ाते हुए पानीपत  जिले के पूर्ण विकास हेतु सर्वथा आगे बढ़कर यथासंभव मदद करता रहा है एवं करता रहेगा। उन्होने आगे कहा की पीआरपीसी पहले भी रिफाइनरी के आस पास के क्षेत्र में विकास कार्य करती रही है और आगे भी विकास कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने पीआरपीसी द्वारा आगे किए जाने वाले विकास कार्यों के बारे में बतलाते हुए कहा की जल्द ही आस पास के गावों में स्वछ्ता को लक्ष्य करके कचरा निस्तारण हेतु कार्य किए जाएंगे। साथ ही रिफाइनरी के आस पास के 12 गावों के लगभग 150 होनहार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी दी जाएंगी। इंडियनऑयल के हरित संकल्प को आगे बढ़ते हुऐ पीआरपीसी स्वच्छ पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण कार्ये भी करने वाली है। 

इसके अलावा पीआरपीसी स्वास्थ्य, शिक्षा व गांवों की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने जैसे क्षेत्रों में भी जल्द कार्य करने वाली है।  उन्होंने विशेष रूप से जोर देकर कहा कि पीआरपीसी आसपास के सभी गांवों के लोगों को अपने परिवार के रूप में देखती है और साथ ही परिवार की हर संभव मदद करना अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझती है|

Comments