छात्रों को दिए गए परीक्षाओं की तैयारी के लिए मूल मंत्र
BOL PANIPAT , 7 फरवरी। जिला रोजगार विभाग द्वारा व्यवसायिक मार्ग सप्ताह कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्कूलों में शिविर आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को परीक्षाओं की तैयारी के लिए मूल मंत्र तथा रोजगार इच्छुक प्रार्थियों को व्यवसायिक और प्रशिक्षण सुविधाओं के बारे में बताया गया।
जिला रोजगार अधिकारी डॉ. रितु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को और रोजगार इच्छुक प्रार्थियों का मार्ग दर्शन कर उनको अच्छे भविष्य की ओर लेकर जाने की दिशा में बताया जाता है। उन्होंने बताया कि मुख्यालय के आदेशानुसार यह कार्यक्रम जिला में सप्ताह भर चलाया गया। इस कार्यक्रम की समय – सारणी के अनुसार विभाग के प्रशिक्षकों ने विभिन्न स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

Comments