Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


करनाल के जिला उपायुक्त और रिटर्निंग अधिकारी उत्तम सिंह ने वीरवार को पानीपत जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Elections , at March 21, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 21 मार्च। करनाल के जिला उपायुक्त और रिटर्निंग अधिकारी उत्तम सिंह ने वीरवार को पानीपत जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।
        उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर सभी मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित होनी बहुत जरूरी हंै। उन्होंने मतदान केंद्रों के साथ-साथ मतगणना केंद्रों का भी दौरा किया।
    करनाल के उपायुक्त एवं रिटर्निंग अधिकारी उत्तम सिंह ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पेय जल, शौचालय सहित सभी मूलभूत सुविधाएं होनी बहुत जरूरी हैं। मतदान केंद्रों पर रैंप भी जरूरी है ताकि मतदाताओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो। उनके साथ पानीपत ग्रामीण विधान सभा के एआरओ और एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, इसराना विधानसभा की एआरओ और एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल एवं समालखा विधानसभा के एआरओ व एसडीएम समालखा अमित कुमार सहित निर्वाचन कार्यालय के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Comments