‘‘प्रेम सम्मेलन’’: जिला रेड क्रॉस सोसायटी पानीपत के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर में 71 युनिट रक्त एकत्र हुआ।
BOL PANIPAT : 10 फरवरी, ‘‘प्रेम सम्मेलन’’ परम पूज्य श्री श्री 108 श्री मदन मोहन जी हरमिलापी महाराज जी परमाध्यक्षा श्री हरमिलाप मिशन हरिद्वार की अध्यक्षता में एवं श्री प्रेम मन्दिर पानीपत की परमाध्यक्षा परम पूज्या श्री श्री 108 श्री कान्ता देवी जी महाराज जी के सानिध्य में कल 11 फरवरी से प्रारंभ होने वाले प्रेम सम्मेलन से पूर्व आज जिला रेड क्रॉस सोसायटी पानीपत के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन परमाध्यक्षा श्री श्री 108 श्री कान्ता देवी जी महाराज जी के पावन आशीर्वाद से हुआ। रक्तदान के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी पानीपत की डाक्टर पूजा सिंगल, डा. रनवीर सिंह, सुश्री ममता, सुनीता रानी, नीरज, मुकेश, विशमार्क तथा सत्यवान के सहयोग से सम्पन्न हुआ। रक्तदान शिविर में 71 युनिट रक्त एकत्र हुआ। रक्तदाताओं को गुरू महाराज जी की ओर से बैज लगाकर सम्मानित किया गया। गुरूदेव ने रक्तदान को महादान बताया तथा सभी रक्तदानियों को आगे इसी प्रकार अपना योगदान देने की प्रेरणा दी।
इस पुण्य अवसर पर पानीपत, बहादुरगढ़, दिल्ली से आये सुनील मिगलानी, गौतम दुआ, सचिन मिगलानी, सोनू भारती, संजय बहल, गौतम खेड़ा, सुशान्त मिगलानी, आदि गुरूसेवकों ने भाग लेकर अपना जीवन धन्य किया।

Comments