अमर शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पानीपत शाखा ने किया यादगार सभा का आयोजन
BOL PANIPAT : 31 जुलाई अमर शहीद ऊधम सिंह उर्फ राम मौहम्मद सिंह आजाद के शहीदी दिवस के अवसर पर आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक के स्वतंत्रता सेनानी कामरेड टीका राम सखुन हाल में यादगार सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता सीपीआई के राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप ने की और संचालन पार्टी के जिला सचिव कामरेड पवन सैनी एडवोकेट ने किया। यादगार सभा का आयोजन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पानीपत शाखा ने किया।
सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने शहीद उधम सिंह के जीवन पर चर्चा करते हुए कहा कि उधम सिंह उर्फ राम मौहम्मद सिंह आजाद ने 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियावाला बाग नरसंहार को अपनी आंखों से देखा और 19 वर्ष के युवा उधम सिंह ने नरसंहार के दोषियों को मौत के घाट उतारने की प्रतिज्ञा ली ।
जिला सचिव पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने अंग्रेजी शासन से देश को आजाद कराने के साथ साथ सामाजिक दासता एवं आदमी के द्वारा आदमी के शोषण के खिलाफ लडा़ई में अपना जीवन बलिदान किया। उन्होंने कहा कि उधम सिंह ने 21 साल बाद इंग्लैण्ड में जाकर माइकेल ओ डायर को लंदन में गोलियों से भून कर जलियावाला बाग के नरसंहार का बदला लिया। सीटू के जिला संयोजक कामरेड जय भगवान ने कहा कि आज शहीद ऊधम सिंह सहित स्वतंत्रता सैनानियों के विचारों को जनता में प्रचारित प्रसारित करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर भूपेन्द्र कश्यप, ,सतीश यादव,रणधीर सिंह नंबरदार, छात्र नेता प्रिंस कश्यप, श्रमिक नेता राम आसरे,राजेन्द्र रंगा, भानु प्रताप, नईम खान, अनिकेत,नवल किशोर,विजय माली, अखिलेश, पिंटू आदि ने शहीद उधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक मुंशी प्रेम चंद और देशभक्ति और धार्मिक गीतों को आवाज देने वाले महान गायक मोहम्मद रफी को भी उनके जन्म दिन पर याद किया गया और उन्हें नमन किया गया।

Comments