Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


चुलकाना धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली का एक्सीडेंट 3 महिलाओं की मौत. करीब 16 घायल

By LALIT SHARMA , in Accident , at March 3, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत में शुक्रवार की सुबह भयानक हादसा हो गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे का शिकार पानीपत चुलकाना धाम से वापस लौट रहे थे.शुक्रवार सुबह GT रोड पर श्रद्धालुओं की भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रॉली रोड पर पलट गई। हादसे में 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 16 श्रद्धालु घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व मृतकों को सिविल अस्पताल पहुंचाया व ट्रॉली को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य करवाया . हादसा शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे का है। श्रद्धालु श्री श्याम बाबा के दर्शन कर ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर चुलकाना धाम से वापस अपने घरों की तरफ जा रहे थे। इस बीच सुबह पानीपत में गांव झट्टीपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। 

Comments