मेले में प्रगतिशील किसानों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा
कृषि वैज्ञानिक देंगे किसानों को फसलों के नवीनतम उत्पादों की जानकारी
BOL PANIPAT ,13 मार्च। उझा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में 16 मार्च को आयोजित किये जा रहे कृषि मेले में भव्य प्रदर्शिनी का भी आयोजन किया जायेगा। मेले में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि से संबंधित आधुनिक जानकारी भी प्रदान की जायेगी।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि प्रदर्शनी में लगभग 20 स्टॉल लगाए जाएंगे जिनमें 16 स्टॉल नामचीन कंपनियों के होंगे व 4 अन्य में कृषि विज्ञान केंद्र उझा ,कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, मत्स्य, सिंचाई विभाग के होंगे।
कृषि विज्ञान केंद्र ऊर्जा के वरिष्ठ संयोजक डॉ राजबीर गर्ग ने जानकारी देते हुए कहा कि कृषि मेले में लगाई जा रही प्रदर्शनी में प्रगतिशील किसानों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बेहतरीन तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा। कृषि संबंधित उत्पादों का यह प्रदर्शन उन किसानों के लिए लाभदायी होगा जो किसान मत्स्य, सिंचाई और घरेलू उत्पाद जैसे की आवला शहद आदि में रुचि लेते है।
केंद्र के वरिष्ठ संयोजक ने बताया कि मेले में प्राइवेट कंपनियां भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। प्रदर्शनी में एग्रो,इफको के अलावा विभिन्न उत्पादों की नामची कंपनियां अपने स्टॉलो में अपने उत्पादों के साथ दिखाई पड़ेगी। इस जिला स्तरीय किसी मेले में जिले के प्रगतिशील किसानों के अलावा हजारों की संख्या में किसान में भाग लेंगे।

Comments