कृषि मेले में सम्मानित होंगे जिले के प्रगतिशील किसान
उप कुलपति 2 जागरूकता प्रसार वैनों को हरी झंडी दिखा कर करायेंगे रवानगी
मेले में किसानों को अपडेट करने को लेकर लगेंगे 20 स्टॉल
BOL PANIPAT ,15 मार्च। कृषि विज्ञान केंद्र उझा में गुरूवार 16 मार्च को आयोजित किये जा रहे एक दिवसीय कृषि मेले का हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के उप कुलपति बलदेव राज कम्बोज उद्घाटन करके मोटे अनाज के प्रसार के लिए जिले में भेजी जा रही 2 जागरूकता प्रसार वैनों को हरी झंडी दिखा कर रवानगी करेंगे। यह प्रसार वैन 15 दिन जिले में घुमकर मोटे अनाज का दैनिक जीवन में उपयोग करने का प्रचार-प्रसार करेगी। कृषि एवं कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि मेले में कृषि एवं कल्याण विभाग द्वारा मोटे अनाज को लेकर तैयार की गई 24 पन्नों की किताब का भी उप कुलपति विमोचन करेंगे। मेले में रोड़ शौ का भी आयोजन किया जायेगा। मेले में प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया जायेगा।
कृषि एवं कल्याण विभाग के उप निदेशक ने बताया कि मेले में किसान 40 हजार एकड़ में ढांचे के लिए नि:शुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं। यह सुविधा मेले के दिन रहेगी। मेले में भव्य प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभाग का अलग से स्टॅाल होगा। मेले में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि से संबंधित आधुनिक जानकारी भी प्रदान की जायेगी।
कृषि विज्ञान केंद्र ऊर्जा के वरिष्ठ संयोजक डॉ राजबीर गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि मेले में लगाई जा रही प्रदर्शनी में प्रगतिशील किसानों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बेहतरीन तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा। कृषि संबंधित उत्पादों का यह प्रदर्शन उन किसानों के लिए लाभदायी होगा जो किसान मत्स्य, सिंचाई और घरेलू उत्पाद जैसे की आवला शहद आदि में रुचि लेते है।
केंद्र के वरिष्ठ संयोजक ने बताया कि मेले में प्राइवेट कंपनियां भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। प्रदर्शनी में एग्रो,इफको के अलावा विभिन्न उत्पादों की नामची कंपनियां अपने स्टॉलो में अपने उत्पादों के साथ दिखाई पड़ेगी। इस जिला स्तरीय किसी मेले में जिले के प्रगतिशील किसानों के अलावा हजारों की संख्या में किसान में भाग लेंगे।

Comments