740 अनक्लेम्ड वाहनों को जिला कंडमनेशन बोर्ड द्वारा नकारा घोषित करके आरक्षित मूल्य निर्धारित. 29 मार्च को वाहनों को नीलाम किया जाएगा।
BOL PANIPAT , 28 मार्च। जिला पानीपत के हरियाणा पुलिस एक्ट 47(जी) 102 सीआरपीसी के विभिन्न थानों के अंतर्गत मुकदमाजात से सम्बंधित लगभग 740 अनक्लेम्ड वाहनों को जिला कंडमनेशन बोर्ड द्वारा नकारा घोषित करके आरक्षित मूल्य निर्धारित कर दिया गया है। इन वाहनों को बुधवार 29 मार्च को उपमंडल अधिकारी (ना.) की अध्यक्षता में प्रात: 11 बजे कांफ्रेंस हॉल द्वितीय तल, लघु सचिवालय में नीलाम किया जाएगा।
एसडीएम वीरेन्द्र ढुल ने बताया कि बोली देने के लिए उपरोक्त तिथि को ही उक्त नीलामी से पूर्व जिला नाजर के पास दो लाख 25 हजार रुपये की राशि धरोहर नकद या डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा करवानी होगी। इच्छुक बोली सम्बंधित हर प्रकार की जानकारी के लिए लघु सचिवालय के कमरा नम्बर 109 प्रथम तल नजारत शाखा कार्यालय उपायुक्त पानीपत में सम्पर्क कर सकते हैं। बोली को स्वीकार/अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला कंडमनेशन बोर्ड पानीपत को होगा। नीलामी की बाकी शर्ते मौके पर ही बताई जाएगी।

Comments