Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


जीवन का अमूल्य समय व्यर्थ नहीं गवांना चाहिए : स्वामी दयानन्द सरस्वती

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at March 29, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT (29 मार्च) सनातन धर्म सभा मंदिर भीम गोडा वार्ड नं. 9 में श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय कथा कार्यक्रम के चौथे दिन स्वामी दयानन्द सरस्वती, मुरथल ने प्रवचन करते हुए कहा कि 1008 स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महाराज ने समय की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक व्यक्ति को रात्रि में नदी के किनारे एक थैला मिला जो पत्थरों से भरा हुआ था। उस व्यक्ति ने सोचा कि यदि वह इन पत्थरों को बाहर निकाल दे तो वह थैला उसके काम आ जायेगा यह सोचकर वह एक-एक पत्थर निकालकर नदी में डालने लगा। इस तरह करते करते प्रभात हो गई जब आखिरी पत्थर थैले में बाकी बचा तो व्यक्ति ने ध्यान दिया कि वह तो कीमती पत्थर था लेकिन उसने तब तक सारे पत्थर नदी में डाल दिये थे। लेकिन अब पछताने का समय नहीं था क्योंकि वक्त जा चुका था। ऐसे ही हम अपने जीवन का अमूल्य समय व्यर्थ ही गंवाते रहते हैं लेकिन जब जीवन के आखिरी समय में कुछ श्वास शेष रहते हैं तो तब ही पश्चाताप होता है। इससे पूर्व कथा आज माता की चौंकी हुई। जिसमें इण्डियन आईडियल फेम सागर चुघ और राधा वल्लभ सत्संग परिवार से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक रवि आहुजा ने माता की भेंटें सुनाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। भजनों के दौरान महावीर हनुमान जी की झांकी ने सबका मन मोह लिया। इससे पूर्व कथा कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रमोद विज, नीरू विज, विजय सहगल और चंचल सहगल, (पार्षद) ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर मंच संचालक वेद बांगा ने कहा कि कल रामनवमी के अवसर पर मंदिर में विशेष कार्यक्रम होगा। जिसमें मुख्य कार्यक्रम संगीत सम्राट वेद कमल जी के भजनों का होगा एवं महिला संकीर्तन मण्डल द्वारा किये जा रहे श्री रामचरितमानस पाठ का भोग होगा। इस अवसर पर जोगिंदर कमल, वेद कमल, वेद बांगा, जीत लाल जुनेजा, कालू सतीजा, चुनी लाल लखीना, दैवेन्द्र रामदेव, सोहन लाल रेवड़ी, मनीष शर्मा, सनी मक्कड़, रजत लखीना, गौरव सपड़ा, राहुल रेवड़ी, सुजल जुनेजा सुरेन्द्र चुघ, चुन्नी लाल चुघ, विजय चौधरी, ईश जुनेजा, ओम प्रकाश रेवड़ी, पवन जुनेजा, गुरमीत मक्कड़, प्रदीप सपड़ा, सागर रेवड़ी, जितेंद्र जुनेजा, बाल किशन रेवड़ी, गौरव अरोड़ा, तरुण जुनेजा, निखिल चुघ, कुश जुनेजा, साहिल रामदेव, राजेन्द्र सलूजा, प्रेम चुघ, मिन्टू चुघ, चिमन सेठी, चन्द्र रामदेव, अमित रामदेव, रवि सचदेवा, स्वप्निल जुनेजा, साहिल वशिष्ट, अजय चुघ, सागर रेवड़ी, तरूण रामदेव आदि उपस्थित थे।

Comments