Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


कहानी बनाओ एवं सुनाओ प्रतियोगिता में 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 3, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा बी.ए. प्रथम वर्ष के बच्चों के लिए कहानी बनाओ एवं सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन प्रोफ़ेसर सोनल एवं प्रोफ़ेसर सृष्टि द्वारा किया गया। जिसमें कक्षा की 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया था और 50 विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में मौजूद रहे । कहानी बनाने के लिए विद्यार्थियों को स्लिप में हिन्टस दिए  गए । सभी विद्यार्थियों ने बहुत ही रचनात्मक तरीके से कहानी सुनाई। विभागाध्यक्षा  प्रोफेसर नीलम दहिया ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मक़सद बच्चों की प्रैक्टिकल लर्निंग के साथ क्रिएटिविटी को बढ़ावा देना हैं। प्राचार्य अजय गर्ग ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कॉलेज आपको मंच इसलिए दे रहा है ताकि पढ़ाई पूरी कर जॉब इंटरव्यू के लिए जाते हैं या अपने बिजनेस में वहाँ पर इस मंच पर दी गई यह प्रस्तुति आपको कॉन्फिडेंट एवं प्रिज़नटेबल बनाने में मदद करेगी। इस अवसर पर प्रो. मंजिली, प्रो. प्रिया, प्रो. शीला प्रो. रेखा मौजूद रही । प्रतियोगिता का परिणाम कुछ इस प्रकार रहा प्रथम स्थान सिमरन और शालू को प्राप्त हुआ | द्वितीय स्थान वंशिका व तरुणुम को प्राप्त हुआ और साक्षी व आँचल तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने  अंग्रेज़ी विभाग को एक सफल प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए बधाई दी।

Comments