Thursday, August 6, 2026
Newspaper and Magzine


फोन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी काबू.दो वारदातों का खुलासा.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 10, 2023 Tags: , , , , ,

छीना गया एक मोबाइल फोन बरामद.

BOL PANIPAT : सीआईए वन की टीम ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को बीती देर साय गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान विकास पुत्र मुनींद्र निवासी बीयूर शहजानपुर यूपी हाल किरायेदार कुंडली सोनीपत व विकास पुत्र उमा शंकर निवासी गारौली हमीरपुर यूपी हाल किराएदार कुंडली सोनीपत के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम शनिवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की सदिग्ध किस्म के दो युवक देवी लाल पार्क के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान विकास पुत्र मुनींद्र निवासी बीयूर शहजानपुर यूपी हाल किरायेदार कुंडली सोनीपत व विकास पुत्र उमा शंकर निवासी गारौली हमीरपुर यूपी हाल किराएदार कुंडली सोनीपत के रूप में बताते हुए 9 मार्च की सुबह सेक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास एक साईकिल सवार दो युवकों से एक मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में यश निवासी तहसील कैंप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना सेक्टर 13/17 में यश पुत्र अमर निवासी तहसील कैंप ने शिकायत देकर बताया था की 9 मार्च की सुबह करीब 9:30 बजे वह और उसका भाई राजू अंसल में दूध देकर एक साईकिल से घर जा रहे थे। सेक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर दो अज्ञात युवक आए और उसका फोन झपट कर ले गए। यश की शिकायत पर थाना सेक्टर 13/17 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ उन्होंने वारदात में प्रयोग की बाइक देवी लाल पार्क के बाहर से चोरी की थी। फोन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक को वापिस देवी लाल पार्क के पास खड़ी कर दोनों आरोपी बस में बैठकर किराये के कमरे पर कुंडली सोनीपत गए थे।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर अन्य वारदातों बारे पूछताछ की तो आरोपियों ने 12 मार्च की साय सेक्टर 25 में गोल चक्कर के पास पैदल जा रहे एक युवक से मोबाइल फोन स्नैचिंग की अन्य वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना चांदनी बाग में विजय पुत्र शंभू प्रसाद निवासी फतेहपुर तिवारीपुर सुलतानपुर यूपी हाल किरायेदार हरिनगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ दोनों आरोपियों ने मिलकर शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में मोबाइल स्नैचिंग की उक्त वारदातों को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से छीना गया एक मोबाइल फोन बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments